हादसा

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 स्थित रॉयल मिंट होटल के समीप शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जमशेदपुर की ओर से आ रहे एक खाली ट्रक ने आगे चल रहे अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया, जबकि टैंकर से अलकतरा सड़क पर फैल गया.

हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद सड़क पर फैले अलकतरे से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को हटवाया. साथ ही जेसीबी की सहायता से सड़क पर बालू डलवाकर फिसलन भरे अलकतरे को साफ कराया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जल्द ही सामान्य हो सका.

थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी से न केवल घायल चालक की जान बचाने में मदद मिली, बल्कि सड़क पर संभावित बड़े हादसे को भी टाल दिया गया. पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली की राहगीरों और स्थानीय लोगों ने खुलकर प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.