संतोष मेहता/न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सिल्ली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब एक ही मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
एक पक्ष की महिला मंगला देवी ने पत्रकार अनुप महतो, जेएलकेएम नेता राजू महतो समेत अन्य पर मारपीट, कपड़े फाड़ने, छेड़छाड़ का प्रयास, सोने की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिल्ली थाना में मामला दर्ज कराया है.
वहीं दूसरे पक्ष से पत्रकार अनुप महतो ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि जमीन के रास्ते को लेकर विवाद के दौरान गोपाल कोइरी व उनके परिजनों ने गाली-गलौज, डंडे से हमला, जान से मारने की धमकी दी और महिलाओं द्वारा धारदार हथियार से वार करने का प्रयास किया गया. वही राजू महतो ने बताया कि ये राजनीतिक साज़िश है मेरी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. सिल्ली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.