विरोध कार्यक्रम

MMDR के विरोध में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तय किया अपना कार्यक्रम

सभी जिला समिति को भेजा जा चुका है कार्यक्रम

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
MMDR के विरोध में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तय किया अपना कार्यक्रम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: MMDR के विरोध में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना कार्यक्रम तय कर लिया है. पार्टी ने फेज वाइज कार्यक्रम  तय किया है. पहले फेज में  31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जनजागरण, 7 सितंबर को सभी प्रखंडों में धरना होगा. सभी जिला समितियों को कार्यक्रम भेजा जा चुका है. दूसरे चरण में मशाल जुलूस और झारखंड बंद का कार्यक्रम  रखा गया है. तीसरे चरण में लोक भवन के समक्ष पार्टी धरना देगी. चौथे और आखिरी चरण में आर्थिक नाकेबंदी का कार्यक्रम है.  इस दौरान प्रोडक्शन से लेकर धुलाई तक को ठप किया जाएगा.

पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने जानकारी. तीसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय में धरना का भी कार्यक्रम है. प्रमंडल वाइज़ रैली का भी कार्यक्रम तय किया गया  है. विनोद पांडेय ने जानकारी देते  हुए कहा कि हमें पुराने दौर में लौटने के लिए मजबूर बीजेपी मजबूर ना करे. आर्थिक नाकेबंदी से पूरा देश कांपेगा. चुनौतियों को हम लोगों ने हमेशा स्वीकारा है. चुनौतियों से लड़कर अलग राज्य लिया है. बीजेपी हमें डराने-धमकाने का काम ना करें. 

उधर, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भी एमएमडीआर पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह फेडरल सिस्टम पर हमला है. लैंड स्टेट सब्जेक्ट होता है, राष्ट्रीय विकास के लिए हम अपना संपूर्ण विनाश नहीं कर सकते. आर्थिक नाकेबंदी देश के लिए विकट समस्या हो जाएगी. आप हमें मजबूर ना करें. पुराने रूप में अगर जेएमएम आ गया तो सोचिए आंदोलन की तीव्रता क्या होगी. बीजेपी की पूरी चूल जल जायेगी. बीजेपी क्या हमें डरा रही हैं. बीजेपी से कौन डरता है. CISF लगाकर कोयला चोरी करने वाले हमें डराने चले हैं.

यह भी पढ़ें: टंडवा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े सुशी इंफ्रा कंपनी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.