छात्र आन्दोलन

JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के दूसरे चरण का नेमरा से आगाज

24 जिलों में जाएगी “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा”

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के दूसरे चरण का नेमरा से आगाज

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के दूसरे महत्वपूर्ण चरण के तहत आज रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन प्रतिमा स्थल से “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” का शुभारंभ किया गया. यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों में जाएगी और प्रमुख चौक-चौराहों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय परिसरों एवं प्रतियोगी परीक्षा संस्थानों तक पहुँचकर छात्रों के बीच भर्ती व्यवस्था सुधार को लेकर जनजागरण करेगी.

पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ यात्रा का शुभारंभ

यात्रा का शुभारंभ झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाज एवं संस्कृति के अनुसार किया गया. इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झारखंड पिता बाबूलाल बिहारी महतो, निर्मल महतो, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर सहित झारखंड के तमाम वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. साथ ही सखुआ पौधे का रोपण कर भर्ती व्यवस्था में सुधार का संकल्प लिया गया.

“सखुआ का पौधा नहीं, संकल्प का रोपण किया है” — देवेन्द्र नाथ महतो

छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सखुआ का पौधा झारखंड की प्रकृति, संस्कृति और मजबूती का प्रतीक है. आज किया गया पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भर्ती व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और धांधली को जड़ से समाप्त करने के संकल्प का प्रतीक है.

पहले दिन यात्रा को छात्रों का मिला भव्य स्वागत और व्यापक समर्थन

यात्रा के पहले दिन DVC चौक, गोला, चितरपुर, रामगढ़, मांडू और चरही सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. छात्र समुदाय ने उत्साहपूर्वक यात्रा का समर्थन किया और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को अपना समर्थन दिया.
देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पहले दिन जिस तरह छात्रों और आम लोगों का समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट है कि भर्ती व्यवस्था में सुधार का मुद्दा पूरे झारखंड के युवाओं की चिंता और आवश्यकता बन चुका है.

रात्रि विश्राम डेमोटांड़ में, दूसरे दिन चतरा और  हजारीबाग की ओर बढ़ेगी यात्रा 

पहले दिन के कार्यक्रम के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम हजारीबाग के डेमोटांड़ में किया जाएगा. इसके बाद दूसरे दिन यात्रा कटकमसांडी, गिद्धौर, बड़कागांव और चतरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचेगी तथा छात्रों एवं युवाओं से संवाद करते हुए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.
इसके बाद यात्रा हजारीबाग शहर पहुँचेगी और आगे कोडरमा एवं गिरिडीह जिले की ओर रवाना होगी.

छात्रों के न्यायिक संघर्ष को मजबूती देगी लीगल टीम

यात्रा के साथ अधिवक्ताओं की लीगल टीम भी रहेगी. न्यायिक लड़ाई में सहयोग करने के इच्छुक JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को इंटरवेनर बनने के लिए वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों के हितों की कानूनी लड़ाई को मजबूती मिल सके.

45 परीक्षाओं पर सरकार की कार्रवाई कायम रहनी चाहिए

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार द्वारा 45 परीक्षाओं पर लिए गए एक्शन को कायम रखा जाना चाहिए. जिन परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो और योग्य एवं निर्दोष अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की जाए.

भविष्य में पेपर लीक रोकने की सरकार दे गारंटी

उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हो तो कड़ा कानून बनाया जाए.

गरीब छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ बंद हो

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और गरीब परिवारों के छात्र कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हैं. कई छात्र कर्ज लेकर किताब खरीदते हैं और वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने पहुँचते हैं. लेकिन पेपर लीक या धांधली की खबर उनके वर्षों के संघर्ष और सपनों को तोड़ देती है.

छात्रों के नेतृत्व में चलेगी ऐतिहासिक यात्रा

उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए है. यात्रा पूरी तरह संवैधानिक, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, प्रमोद कुमार और नीलकंठ रवानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.