न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. चोर अब खासकर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला का है, जहां एक बंद घर में शातिराना अंदाज में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य परिवार के एक व्यक्ति के इलाज के लिए वेल्लोर गए हुए थे. लगभग 18 से 20 दिनों बाद जब वे वापस लौटे तो बाहर से घर का ताला उसी तरह लगा हुआ दिखाई दिया. लेकिन घर के अंदर प्रवेश करते ही उनके होश उड़ गए. अलमारियां खुली हुई थीं और कपड़े व सामान बिखरे पड़े थे.
पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर घर से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नकद और मां तथा बहू के जेवरात ले गए हैं. चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए. घटना की सूचना डोरंडा थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: आज छात्रों का विधानसभा घेराव, रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम