हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वह उनके साथ खड़ी हैं. सीता सोरेन ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में दिवगंत हिमांशु सिंह को गाड़ी से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से हमला कर देना और इसमें उनकी जान चली गई, झारखंड की बदहाल कानून-व्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जवाब दे—जब पुलिस के सामने ही अपराधी बेखौफ होकर हत्या कर सकते हैं, तो झारखंड की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. हिमांशु सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

यह भी पढ़ें- गुमला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,आठ पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.