भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: पूर्व जिला परिषद सदस्य सह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने अमृत सरोवर योजना में करोड़ों रुपए की लूट का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मंगलवार को उन्होंने गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत अंतर्गत बुटवरिया के समीप बने सरोवर का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरोवर में पानी नहीं है और निर्माण कार्य की स्थिति से अनियमितता साफ झलकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि की बंदरबांट हुई है.
यादव ने कहा कि यह योजना किसानों और आम जनता के हित के लिए थी, लेकिन इसे लूट का माध्यम बना दिया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी. चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द जांच नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा और लोगों से एकजुट होने की अपील की.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में घर कब्जा कराने पहुंचा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी? वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?