चोर

गांडेय: महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर बिजली के पोल में बांध दिया.

By : Dipali Kumari
गांडेय: महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड अंतर्गत रसनजोरी पंचायत के पिपरासिंघा गांव में महिला को घर में अकेला देखकर मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बिजली के पोल में बांध दिया और इसकी सूचना अहिल्यापुर थाना पुलिस को दी.

मिली जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक से गांव पहुंचे थे. इनमें से एक युवक महिला को घर में अकेला देखकर सुधीर मंडल के घर में घुस गया और महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा. महिला के द्वारा हो-हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और चोर का पीछा शुरू कर दिया. ग्रामीणों को पीछे आते देख दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया. वहीं ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची अहिल्यापुर थाना पुलिस आरोपी को थाना ले गई और मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: बड़ा झटका! UPI पेमेंट पर सरकार ने लगाया चार्ज, अब फ्री में नहीं होगा ऑनलाइन भुगतान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.