न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 मार्केट में चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया है. चारों दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी धुर्वा थाने की पुलिस को दी गई है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: नरकोपी थाना क्षेत्र के करगे गांव स्थित तेलंगाटोली में कुएं से महिला का शव बरामद