गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया दुर्गापूजा कमेटी का एक बैठक अध्यक्ष चंडी चरण साधु की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया. बताया गया की इसवर्ष कोलकाता का प्रसिद्ध बेलुड़मट की थीम पर पंडाल बनाया जायेगा. कुछ दिन बाद खुटी पूजा के बाद पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर के कारीगर पंडाल निर्माण में जुटेंगे . पंडाल के निर्माण में प्लाइवुड, कांच, लकड़ी, बांस, कपड़ा समेत अन्य सामान का उपयोग हो होगा . मां दुर्गा की 13 फीट की प्रतिमा बनाने में गोपीबल्लवपुर के मूर्तिकार सुबल पात्र अपनी टीम के साथ जुटे हैं.
समिति के चंडी चरण साहू ने बताया कि पंडाल की लागत करीब 10 लाख रुपये है. यह दुर्गा पूजा में महासस्ती के दिन हर साल मानुषमुड़िया आश्रम की संत महाराज के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया जाता है. यहां नवमी के दिन हजारों लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष,शीतल प्रसाद दास, कुबेर चंद्र घटवारी, सचिव - शशांक शेखर बारीक, सहायक सचिव राजेश कुमार दत्ता, कोषधक्ष्य, प्रदीप घटवरी, ऑडिटर झंटू घटवारी, सोरोज मंडल, कार्यकारिणी सदस्य,कृष्ण मंडल, पार्थ पॉल,गंगा धर साधु, बुना दत्ता, गौर दे, राजन मंडल, श्यामा दे, दीपक बारीक, अशोक मंडल , उप देस्टा समिति , बारीन दे, अश्विनी साधु, पद्मोलोचन घटवारी, स्वपन जाना आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल