ईद मिलादुन्नबी

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

जुलूस इस्लामगंज, लंबी गली, मकबरा रोड और पुरानी बाजार होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मदरसा खैरुल इस्लाम परिसर से निकले जुलूस में हजारों की संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए. हाथों में इस्लामिक परचम और लबों पर दरूद-ओ-सलाम के साथ लोग नात-ए-पाक और नारे-ए-रिसालत बुलंद करते हुए आगे बढ़े. जुलूस इस्लामगंज, लंबी गली, मकबरा रोड और पुरानी बाजार होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचा. यहां मदरसा खैरुल इस्लाम के कारी हामिद रजा, मौलाना खुर्शीद नूरी, शोएब साबरी, हाफिज अकरम रजा और मोहम्दाबाद मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रेहान आलम ने तकरीर पेश की. वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, अमन, भाईचारे, समानता और सदाचार का संदेश दिया. लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई. इसके बाद जुलूस मधुशाला रोड, पटेल चौक, जेपी चौक, अंबेडकर चौक और मुख्य बाजार होते हुए मदरसा परिसर पहुंचा. यहां जलसा व सम्मान समारोह आयोजित हुआ. बसपा नेता सह मदरसा के संरक्षक शेर अली ने अध्यक्षता व संचालन किया. एसडीएम समीर अल्फ्रेड मुर्मू, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, इब्राहिम सेठ, मोईन खान, हाजी अब्दुल मजीद कादरी, डॉ. एजाज आलम, डॉ. आफताब आलम, अशोक कश्यप, सचिन आनंद, पीयूष सुमन, आरजू खान, प्रणव सुमन, रविशंकर राम, प्रदीप पटेल, रंजन शौंडिक, विकास कुमार, अखिलेश पासवान और धनंजय कुमार समेत कई लोगों को बुके, अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. जुलूस में एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, इब्राहिम सेठ, मोईन खान, डॉ. आफताब आलम, अफरोज आलम, नेहाल असगर, गयासुद्दीन सिद्दीकी, सुहैल आलम, जज्जू खान, प्यारे नबी, साकिर आलम, हसन आलम, जाहिद खान, डॉ. कासिम, डॉ. मन्नान, शेख औरंगजेब, सैयद अफान मीर, इमाम अली, वकील सिद्दीकी, जमील अहमद, चंगेज आलम, वारिस राइन और सैयद अरशद हुसैन समेत कई लोग शामिल रहे. सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला, एसडीएम समीर अल्फ्रेड मुर्मू और थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. एसआई विमल कुमार और संतोष दास समेत अन्य पुलिसकर्मी भी जुलूस के साथ मौजूद रहे. अंत में देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई.

यह भी पढ़ें: गांडेय में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, गिरनिया मोड़ पर हुआ विशेष आयोजन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.