Thousands throng driving license camp in Bengabad;

बेंगाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में उमड़ी हजारों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उप परिवहन आयुक्त सह सचिव के निर्देश पर पूरे झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रखंड स्तरीय विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर आज बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय

By : Vaibhaw Vikram
बेंगाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में उमड़ी हजारों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मनीष मंडल/ न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
उप परिवहन आयुक्त सह सचिव के निर्देश पर पूरे झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रखंड स्तरीय विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर आज बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में भी दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया. डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में लगे इस कैंप में लर्निंग लाइसेंस निर्गत करने की व्यवस्था की गई थी. मौके पर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू मौजूद थे.

सुबह से ही कैंप में युवाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. लाइसेंस बनवाने की चाह में सैकड़ों की संख्या में युवा प्रखंड कार्यालय पहुंचे. देखते ही देखते परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई. भीड़ बढ़ने के कारण धक्का-मुक्की और हो-हंगामा शुरू हो गया. स्थिति बेकाबू हो गई थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को शांत कराया और लाइन सिस्टम लागू कराया. इसके बाद क्रमवार तरीके से आवेदकों को टोकन देकर अंदर भेजा गया. पुलिस की सक्रियता से कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई और काम सुचारू रूप से चलने लगा.  

डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए प्रखंड स्तर पर यह सुविधा दी जा रही है. कैंप में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन लिया गया. मौके पर ही ऑनलाइन टेस्ट के बाद लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे. बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने युवाओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. थाना प्रभारी ने भी कहा कि सभी को मौका मिलेगा, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. कैंप देर शाम तक चलेगा.

यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.