न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया के दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है.
मामले की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि SIR के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन और मतदाता सूची की जांच के क्रम में यह मामला सामने आया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने इसे एक बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि विदेशी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने में किन लोगों ने मदद किया है, इन सभी चीजों की जांच हो रही है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम यहाँ के मतदाता सूची में नहीं आएगा, अगर किसी ने भी फर्जी काम किया होगा तो वह सामने आ ही जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला रखा गया सुरक्षित