न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के घाघरा मैदान में अभिनव समिति घाघरा की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आज शुक्रवार को विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अभिनव समिति घाघरा बनाम संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें संत अगस्तीन कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया.
आयोजक पंचायत मुखिया अशोक बंदा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 9 अगस्त को खेला जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहला, दूसरा, तृतीय और चतुर्थ स्थान आने वाले टीम को पुरस्कार स्वरूप एक विशाल खस्सी समेत नगद राशि पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा. वहीं महिला फुटबॉल क्लब देकर सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर पंचायत मुखिया अशोक बंदा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे,अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर ग्रामीण मुंडा सुधीर महतो, पुर्व मुखिया दशरथ फुर्ती, समाजसेवी मुना महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक घांसीराम महतो,सुशील महतो,अमर महतो, नरसिंह महतो आदि अभिनव समिति के सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: सदन में हंगामे के बीच वितमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया