रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से करीब दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन लड़कियों को पुलिस ने मेरठ, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है.
घर से निकलने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इस पर गुवा थाना दैनिकी सन्हा संख्या-08/2024 दर्ज कर जांच सहायक अवर निरीक्षक भुवनेश्वर महतो को सौंपी गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू विनित किन्डो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम बनाई गई. जांच में पता चला कि लड़कियां काम की तलाश में मेरठ गई हैं.इसी सूचना के आधार पर 04 अगस्त 2026 को टीम मेरठ के लिए रवाना हुई. जीआरपी पुलिस मेरठ के सहयोग से वहां जांच की गई. इस दौरान कुल 3 लड़कियों को बरामद किया गया. तीनों को सुरक्षित गुवा थाना लाया गया है.
छापामारी दल में शामिल रहे
- किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
- विनित किन्डो,गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार , भुवनेश्वर महतो सुशीला माई कुदादा सतीश कुमार सिंह एवं गुवा थाना के अन्य जवान
पुलिस ने बताया कि लड़कियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर मानुषमुड़िया में गूंजा जोहार, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत को किया नमन