कुल्हाड़ी से हमला

बोकारो: नावाडीह में कुल्हाड़ी से तीन लोगों पर हमला, सास-ससुर की मौत, बहू की हालत गंभीर

आज बुधवार सुबह एक सनकी युवक द्वारा किए गए कुल्हाड़ी हमले में वृद्ध दंपती की मौत हो गई.

By : Dipali Kumari
बोकारो: नावाडीह में कुल्हाड़ी से तीन लोगों पर हमला, सास-ससुर की मौत, बहू की हालत गंभीर

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क
: बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक सनकी युवक द्वारा किए गए कुल्हाड़ी हमले में वृद्ध दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, एक परिवार के सदस्य धान की बुआई के लिए बीज लेकर खेत जा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही राजू सिंह ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग संभल भी नहीं सके. हमले में वृद्ध पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

सूचना मिलने पर नावाडीह थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति और हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच आज रांची में निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.