मोहर्रम

मोहर्रम पर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 300 स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट

रांची में मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

By : Ark Sahuliyar
मोहर्रम पर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 300 स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची में मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर के संवेदनशील इलाकों सहित प्रमुख जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में झारखंड पुलिस और आरएएफ (RAF) के जवानों की तैनाती की गई है.

सिटी एसपी और ट्रैफिक एसपी लगातार शहर की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को ब्रीफिंग देकर सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने सभी कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा है.

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि मोहर्रम जुलूस को देखते हुए शहर में करीब 300 स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है. 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिली जमानत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.