स्वतंत्रता दिवस

सरायकेला में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास और सुरक्षा की उपलब्धियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया.

By : Dipali Kumari
सरायकेला में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास और सुरक्षा की उपलब्धियां

मधु सुदन / न्यूज11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने उपायुक्त की अगवानी की, जिसके बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया. समारोह की शुरुआत वंदेमातरम और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई.

अपने संबोधन में उपायुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए सरायकेला-खरसावां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को याद किया. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और पोटो हो के योगदान का उल्लेख किया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने महिला सम्मान, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, छात्रवृत्ति, पेयजल, स्वच्छता और स्वरोजगार के क्षेत्र में जिले की उपलब्धियां बताईं. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 1,55,081 महिलाओं को लाभ मिलने तथा 21,646 महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में विकसित किए जाने की जानकारी दी.

कानून-व्यवस्था पर उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न मामलों में 516 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने 37 आग्नेयास्त्र तथा चोरी के 112 वाहन और मोबाइल बरामद किए हैं. मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है. नक्सल विरोधी अभियान में गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है. उन्होंने जिलेवासियों से ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर सरायकेला-खरसावां के निर्माण में योगदान देने की अपील की.

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया. मौके पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: रांची में चोरों का आतंक, एक साथ 6 दुकानों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.