फिरोज आलम/न्यूज11 भारत
रजरप्पा/डेस्क: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.
रैली में सीसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. हाथों में तिरंगा और दिल में देशप्रेम के साथ प्रतिभागियों ने लोगों को अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया.
इस अवसर पर रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ में नदियों और अन्य जल स्रोतों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त ने आमजनों से की सतर्कता बरतने की अपील