स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनता दल का आज 30वां स्थापना दिवस, झारखंड की राजनीति में RJD ने देखा काफी उतार चढ़ाव

वर्तमान में गठबंधन सरकार में शामिल आरजेडी के चार विधायक हैं

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
राष्ट्रीय जनता दल का आज 30वां स्थापना दिवस, झारखंड की राजनीति में RJD ने देखा काफी उतार चढ़ाव

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है. सत्य सेवा और समर्पण के थीम पर काम करने वाली राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड में राजनीतिक उपलब्धियां मिली-जुली रही हैं. आरजेडी ने झारखंड में 26 साल का राजनीतिक सफर तय कर लिया है. इन 26 वर्षों में अब तक उसके 27 विधायक चुने गए हैं. वर्तमान में झारखंड में उसके चार विधायक हैं. झारखंड में काफी उतार चढ़ाव देखने वाला राष्ट्रीय जनता दल राज्य में गठबंधन की सरकार का एक अहम हिस्सा है.

आरजेडी स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर झारखंड प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता धीरे-धीरे जुट रहे हैं. झारखंड के हर जिले में राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है.

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. सबसे पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया. युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने पार्टी का झंडा फहराया. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद नहीं थे. स्थापना दिवस के मौके पर एक केट काटा गया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में लगातार भारी बारिश से दीवार गिरी, तांतनगर प्रखंड के बमेगुटु गांव में महिला की मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.