कार्रवाई

गोइलकेरा में एनएच 320 डी पर अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

गुप्त सूचना के आधार पर खनन टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गोइलकेरा में एनएच 320 डी पर अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इस क्रम में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि खनन टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है. अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को एनएच 320 डी पर सैप कैंप के पास पकड़ा गया. गोइलकेरा पुलिस द्वारा जब्ती के बाद बालू समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को गोइलकेरा थाने लाया गया. अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बालू खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के बावजूद कई माफिया देर रात स्टॉक से बालू का परिवहन कर रहे हैं. पकड़ा गया ट्रैक्टर गोइलकेरा के ही डेरोवां का बताया जा रहा है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ें: प्याज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में स्वाद,सुगंध और गाढ़ापन लाने के लिए बुनियादी सामग्री - मुकुंद साव

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.