ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
एक्सक्लूसिव

जन्माष्टमी को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 4 और 5 सितंबर को इन मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 के अवसर पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित महात्मा गांधी मार्ग पर 4 सितंबर को झांकी तथा 5 सितंबर को भजन संध्या-सह-दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

By : Ark Sahuliyar
जन्माष्टमी को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 4 और 5 सितंबर को इन मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क: 
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 के अवसर पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित महात्मा गांधी मार्ग पर 4 सितंबर को झांकी तथा 5 सितंबर को भजन संध्या-सह-दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन को प्रतिबंधित किया है. झांकी के दौरान रतन पीपी, उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी कटिंग, काली मंदिर चौक, सर्जना चौक, सदर अस्पताल गेट, मिशन चौक, प्लाजा चौक, सेंटेविटा अस्पताल कटिंग और फिरायालाल चौक समेत विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी.

भारी मालवाहक वाहनों पर रोक
4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा शहर में भारी वाहनों के लिए लागू सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था पूर्ववत रहेगी.

इन मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो-टोटो और सवारी वाहनों का परिचालन बंद
4 और 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्न मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टोटो एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा

  • फिरायालाल चौक से सुजाता चौक तक, उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी और रतन पीपी होते हुए.
  • प्लाजा चौक से फिरायालाल चौक तक.
  • जेल चौक से फिरायालाल चौक तक.
  • मिशन चौक से सर्जना चौक तक.
  • रतन पीपी से फिरायालाल चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर.
  • कर्बला चौक से काली मंदिर और उल हाउस की ओर आने वाले मार्ग पर.

जरूरत के अनुसार बदले जा सकते हैं रूट
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी वाहनों का रूट डायवर्ट या कुछ समय के लिए परिचालन रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें- CM हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों के साथ GRDA एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.