न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया गया है. इस आदिवासी महाजुटान रैली में राज्यभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के एकत्र होने की संभावना है. इसके मद्देनजर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. आज कई रास्तों पर नो एंट्री रहेगी, तो वहीं कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है. साथ ही विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किये गए हैं.
इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव के अनुसार आज सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी. हालांकि इस दौरान भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के रास्ते जा सकेंगे. इसके अलावा सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इनमें जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से टीओपी-03 मैदान, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़, एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका मोरहाबादी, राम मंदिर से अतिथिशाला मोरहाबादी और एटीआई मोड़ से सिद्धू-कान्हू मोड़ तक के मार्ग शामिल हैं. इन रूटों पर आज सभी वाहनों की नो एंट्री रहेगी.
रूट डायवर्ट
बताते चलें यातायात पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि परिस्थिति अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन या वाहनों के परिचालन को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. यातायात पुलिस ने शहरवासियों से जेल चौक से करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के रास्तों पर अनावश्यक चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है.
रैली में आने वालों के लिए पार्किंग स्थल
विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों को पार्किंग में कोई समस्या ना हो अन्य परेशानियों से बचने के लिए अलग-अलग जिलों के अनुसार पार्किंग स्थल निर्धारित किये गए हैं.
- गुमला और लोहरदगा: आईटीओ मैदान
- हजारीबाग और रामगढ़: डीएवी गांधीनगर मैदान
- खूंटी: जीईएल चर्च मैदान
- सिमडेगा, कामडारा और तोरपा: हरमू मैदान
- सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा: लोयला मैदान, पुरुलिया रोड
- गढ़वा और पलामू: ओटीसी मैदान
- हजारीबाग, रामगढ़ और बोड़ेया रिंग रोड से आने वाले वाहन: टीओआर आईओ मैदान (मंदिर मैदान)
- रांची के आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन: विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी
इसे भी पढ़ें: Everest की हींग पर FSSAI का बड़ा एक्शन, देशभर में बिक्री पर बैन