आदिवासी महिला की मौत

अहिल्यापुर में आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दुखियाडीह गांव में 55 वर्षीय आदिवासी महिला चांदोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

By : Ark Sahuliyar
अहिल्यापुर में आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दुखियाडीह गांव में 55 वर्षीय आदिवासी महिला चांदोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका हेमन सोरेन की पत्नी थीं.

घटना की सूचना मिलने के बाद अहिल्यापुर थाना के सब-इंस्पेक्टर साजिद खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मृतका के पति हेमन सोरेन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और बीमारी के कारण उनकी स्वाभाविक मौत हुई है.

वहीं ग्रामीणों के बीच महिला की मौत को लेकर अलग-अलग चर्चा है. कुछ ग्रामीणों के अनुसार, महिला द्वारा कथित तौर पर कीटनाशक दवा का सेवन किए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस की मौजूदगी में मृतका के पति और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. परिजनों और ग्रामीणों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर पुलिस को लिखित सहमति आवेदन दिया गया. इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस वापस लौट गई.

पुलिस के लौटने के बाद परिजन और समाज के लोग आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.