न्यूज़11 भारत
राँची/डेस्क: राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह तिरंगा झंडा फहराया गया. पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य प्रेम शंकर चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर देशभक्ति के जोश और उमंग से भर उठा. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे.
बताते चलें पहाड़ी मंदिर के गुंबद पर तिरंगा फहराने की आजादी के वर्ष 1947 से लगातार चली आ रही है. यह देश का पहला मंदिर माना जाता है, जहां स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, दोनों अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. परंपरा के अनुसार, हर साल सबसे पहले यहीं पर ध्वजारोहण होता है, उसके बाद रांची और राज्य के अन्य हिस्सों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: दनुआ घाटी में कंटेनर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर खाक