नक्सलमुक्त

नक्सलवाद के गढ़ में पहली बार बेखौफ फहराया गया तिरंगा, नक्सलमुक्त हुआ पश्चिमी सिंहभूम

सारंडा-कोल्हान जंगलों में बसे दुर्गम संगाजाटा गांव में सुबह 6 बजे ही दोहरा उत्सव शुरू हो गया.

By : Dipali Kumari
नक्सलवाद के गढ़ में पहली बार बेखौफ फहराया गया तिरंगा, नक्सलमुक्त हुआ पश्चिमी सिंहभूम

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चक्रधरपुर/डेस्क:
जब पूरा देश कल 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तो वहीं सारंडा-कोल्हान जंगलों में बसे दुर्गम संगाजाटा गांव में सुबह 6 बजे ही दोहरा उत्सव शुरू हो गया. यह अरहासा पंचायत का वह गांव है जो बरसात में चारों ओर की धाराओं के कारण अक्सर कट जाता है. इस बार आजादी के साथ ग्रामीणों ने दशकों पुराने नक्सलवाद से मुक्ति का भी जश्न मनाया. कभी यह पंचायत नक्सलियों का गढ़ रही. यहां से 90-100 लोग नक्सल गतिविधियों से जुड़े, जिनमें संगाजाटा के 15 नक्सली शामिल थे. इनमें ₹5 लाख के इनामी सगेन अंगरिया भी था, जिस पर 124 मामले दर्ज थे. दो दशकों में 40 से अधिक नागरिक नक्सली हिंसा में मारे गए.

15 अगस्त को पहली बार एसपी अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा समेत पुलिस दल सुबह 5:30 बजे गांव पहुंचा और ग्रामीणों के साथ तिरंगा फहराया. चार दिन पहले 11 अगस्त को ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत अंतिम तीन नक्सलियों के सरेंडर के बाद जिले को नक्सलमुक्त घोषित किया गया था. डॉ. हाशमी ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया. मोबाइल टावर, सड़क और पुल निर्माण से अब विकास की राह खुली है. 

कभी बंदूक के साये में जीने वाले बच्चों ने अब शिक्षक, डॉक्टर और पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखा. संगाजाटा के लिए यह स्वतंत्रता दिवस भय से मुक्ति और नए भविष्य की शुरुआत हुई है. पुलिस प्रशासन कार्य और सराहना एवं सहयोग मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और दुर्गम क्षेत्र में विकास का रास्ता खुला है.

इसे भी पढ़ें: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के ऊपर पलटी कंटेनर; 7 लोगों की मौत, कई घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.