भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया गया. गांडेय प्रखंड परिसर में प्रमुख राजकुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान बीडीओ निशात अंजुम एवं सीओ ओम प्रकाश बढ़ाई सहित प्रखंड के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
गांडेय थाना परिसर में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना परिसर में थाना प्रभारी ऐनुल हक खान तथा ताराटांड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. वहीं समाजसेवी अर्जुन बैठा ने ग्रीन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास और सुरक्षा की उपलब्धियां