सड़क हादसा

बरही टोल प्लाजा के सामने ब्रेक फेल ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक

ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो जाने से उसने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

By : Dipali Kumari
बरही टोल प्लाजा के सामने ब्रेक फेल ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरही थाना क्षेत्र के बरही टोल प्लाजा के सामने आज बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो जाने से उसने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. 

घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद टोल स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक को केबिन से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल, बरही में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान पटना निवासी 25 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.