धोखाधड़ी

पलामू: एक ही नंबर की दो बाइक रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक बेचने वाला मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है.

By : Dipali Kumari
पलामू: एक ही नंबर की दो बाइक रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
नवाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने वाला मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेन्द्र सिंह के घर पर एक ही नंबर की दो बाइक रखी हुई हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया. पूछताछ में जितेन्द्र सिंह ने खुलासा किया कि एक बाइक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के जरिए उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी. चोरी की इस बाइक को छिपाने के लिए उस पर अपनी ही बाइक की नंबर प्लेट लगा दी गई थी और चेसिस नंबर को भी मिटाने की कोशिश की गई थी.

जांच के दौरान जब पुलिस ने इंजन नंबर का मिलान किया तो दूसरी बाइक का असली रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आया. यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्जवल कुमार गिरी के नाम पर दर्ज पाई गई, जो जुलाई 2019 में डाल्टनगंज सदर अस्पताल के पास से चोरी हुई थी और इसकी प्राथमिकी भी थाने में दर्ज कराई गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए नवाजयपुर थाना पुलिस ने जितेन्द्र सिंह और उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फर्जीवाड़े में शामिल फरार आरोपी सचिता महतो की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार खत्म, भारत में प्री-बुकिंग शुरू; इस दिन से मिलेगा फोन
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.