अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ थाना पुलिस ने एक देशी पिस्तौल के साथ पीएलएफआई कमांडर बादल जी के दो गुर्गे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में से संजय सिंह उर्फ डिम्पु उर्फ भीम सिंह पिता स्व हरि सिंह ग्राम मदनपुर थाना पेशरार तथा शहजाद अंसारी पिता स्व मुद्दिन अंसारी ग्राम शिंजो थाना कुंडू दोनों लोहरदगा का रहने वाले हैं.इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लाल रंग का अपाची बाइक से अपराधी चंदवा की ओर से बालूमाथ की ओर जा रहे हैं. सूचना की पुष्टि करने के लिए बालूमाथ पुलिस एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और गठित टीम ने 22 जुलाई की रात लगभग 8:30 बजे मकईया टांड़ पुलिस पीकेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.
इसी दौरान लाल रंग के अपाचे बाइक आ रही थी जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया पर अपराधियों ने बाइक को घुमाते हुए भागने की प्रयास किए जिसे उपस्थित पुलिस दल ने खदेड़ कर पड़ा लिया.उनके पास से तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और दो स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ-साथ एक चोरी का लाल रंग का अपाची बाइक जिसका इंजन नंबर और चेचिस नंबर घिसा हुआ जब्त किया गया .इनसे पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बतलाया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के कमांडर बादल जी और पवन जी के कहने पर बालूमाथ बारियातू थाना क्षेत्र के विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलने एवं गोली बारी कर भय उत्पन्न करने के लिए आए थे. जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार अपराधी सहजान अंसारी का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है.जिनमें चानहो, हिंदी पीढ़ी, रातू थाना सिमडेगा थाना दशम टीओपी थाना में लगभग 6 अपराधिक कांड दर्ज हैं.वहीं संजय सिंह का लोहरदगा थाना में एक आपराधिक कांड दर्ज रहा है. जिन्हें बालूमाथ थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया गया है . बता दें कि अपराधी क्षेत्र में लेवी के लिए दहशत और गोली बारी कर भई का माहौल उत्पन्न करने आए थे जिसे पुलिस में विफल कर दिया है. बालूमाथ पुलिस को पहले भी इस तरह की सफलताएं मिल चुकी है.इन अपराधियों के गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कायम है.इस छापेमारी अभियान में बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह,अमरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी बालूमाथ, रंजन कुमार पासवान थाना प्रभारी बारियातु, पुलिस अवर निरीक्षक देवेन्द्र कुमार,जितेन्द्र कुमार बालूमाथ एवं बारियातु थाना,स०अ०नि० अभिमन्यु कुमार, मकईयाटांड पिकेट, बालुमाथ थाना,स०अ०नि० ददन प्रधान, मकईयाटांड पिकेट, बालुमाथ थाना ,IRB-4 मकईयाटांड पिकेट के सशस्त्र बल,सैट-6 के सशस्त्र बल, बालूमाथ थाना,बारियातु थाना के सशस्त्र बल.
यह भी पढ़ें: राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे बोकारो सहित कोल्हान प्रमंडल का दौरा