न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आधिकारिक संकल्प जारी कर इसकी सूचना दी गयी.
राजकीय शोक के दौरान दो दिनों तक 6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में सभी सरकारी भवनों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा. साथ ही इस दौरान राज्य भर में किसी भी प्रकार के आधिकारिक या राजकीय समारोह का आयोजन नहीं होगा.
राज्य सरकार ने कल 7 सितंबर को झारखंड के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है. इस वजह से सरकारी स्कूल और कॉलेज कल 7 सितंबर को बंद रहेंगे. रांची के प्राइवेट स्कूल भी संज्ञान ले रहे हैं. कुछ प्राइवेट स्कूलों ने भी सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है. बिशप वेस्टकॉट ग्रुप ने कल स्कूल बंद रखने के निर्णय लिया है. उम्मीद है दूसरे प्राइवेट स्कूल भी बंद रखने के निर्णय लिए जा सकते हैं.
यूरोकिड्स मोराबादी और कांके रोड, द ओरियन स्कूल ऑफ एडवेंटिस्ट एजुकेशन, पिस्का नगड़ी, पाम इंटरनेशनल स्कूल बरियातू और हिंदपीढ़ी के दोनों ब्रांच, गुरुकृपा पब्लिक स्कूल, पिस्का मोड़, सेंट जेवियर्स स्कूल, धुर्वा, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू और कांके रोड ने स्कूल बंद रखने का ऐलान कर दिया है.