राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत.
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल के गोविंदपुर नईबस्ती समीप मुख्य सड़क में छाई लदा हुआ दो हाइवा डम्परों के बीच गुरुवार की रात्रि लगभग आठ बजे टक्कर हो गई. जिसमें दोनों डम्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया. दोनों डम्पर एक ही दिशा में जा रही थी. डम्फर डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौण्ड से छाई लोड कर गोविंदपुर नई बस्ती होते हुवे बिसुंगड की ओर जा रही थी कि एक हाइवा डम्पर ने दूसरे हाइवा डम्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. एक हाइवा चालक महेन्द्र यादव जो डम्पर के केबिन में फंस गया उसके एक पैर में गंभीर चोट आ गई. जिसका इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया. वही घटना से आक्रोशित लोगो ने छाई ट्रांसपोर्टिग कार्य रोक कर सड़क जाम कर दिया है.जिससे छाई लदा हुआ दर्जनों हाइवा डम्परों की लाइन लग गई है.
यह भी पढ़ें: डीएवी पब्लिक स्कूल ईसीएल ऊर्जानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन