मून डिस्को बार के बाहर युवक को कार से कुचलने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना का CCTV फुटेज आया सामने 

By : Ark Sahuliyar
मून डिस्को बार के बाहर युवक को कार से कुचलने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना का CCTV फुटेज आया सामने 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसको लेकर रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

आपत्तिजनक टिप्पणी के वजह से शुरू हुआ विवाद 
बता दें कि, बीते 04 जनवरी की रात सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों के साथ लालपुर स्थित मून डिस्को बार गए थे. रात के करीब 12 बजे वे बाहर निकले तो दूसरे समूह के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया. विरोध कारणे पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान एक व्हाइट रंग की कार से अंकित और उसके दोस्तों को धक्का मार दिया गया. इसमें अंकित गंभीर रूप से घायल और उसका दोस्त आकाश जख्मी हो गया. 

दोबारा कार चढ़ाकर अंकित को कुचल दिया
इसके बाद आरोपियों ने दोबारा कार चढ़ाकर अंकित को कुचल दिया. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए. घायल अंकित को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद डर से मृतक अंकित के मामा सत्यप्रकाश सिंह उसके शव को गढ़वा ले गए. जिसके बाद 05 जनवरी को गढ़वा थाना में ज़ीरो FIR दर्ज कराया गया. इसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल में अंकित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

घटना का CCTV फुटेज आया सामने 
गढ़वा के युवक अंकित कुमार सिंह को बार के बाहर  पीटने के बाद उस पर कार चढ़ाकर कुचल देने के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि मारपीट की घटना के बाद युवक पर कार चढ़ा दिया गया, इस वजह से युवक की मौत हो गई. घटना रविवार रात की है. मृतक गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के हरिगांवा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि अंकित अपने साथियों के साथ मून डिस्को बार में खाना खाने के लिए गया था. इसी दौरान कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया. दोनों गुटों में गाली-गलौज व मारपीट हुई. अंकित और उसके साथ बाहर निकले. इसी दौरान सड़क पर मौजूद लोगों से मारपीट हो गई. जिसके बाद कार को हत्या की नीयत से अंकित पर चढ़ा दी गई. 

ये भी पढ़ें- झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नवीन केडिया को किया गया गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां जिले में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.