जंगली हाथी का हमला

सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

कल शनिवार की रात हाथी खदेड़ने के दौरान दो ग्रामीणों को जंगली हाथी ने पटक का मार डाला

By : Dipali Kumari
सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
 जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला पंचायत स्थित सौंडीडीपा गांव में कल शनिवार की रात हाथी खदेड़ने के दौरान दो ग्रामीणों को जंगली हाथी ने पटक का मार डाला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान भुन्डुपानी निवासी नोवेल बरला और कालू प्रधान के रूप में हुई है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात में हाथी के गांव में आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए. फसल और घरों को नुकसान से बचाने के लिए ग्रामीण मशाल और लाठी-डंडे लेकर हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने लगे. इसी दौरान हाथी अचानक ग्रामीणों की ओर पलट गया. लोग जान बचाकर भागने लगे. इसी क्रम में नोवेल बरला और कालू प्रधान हाथी की चपेट में आ गए. ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने नोवेल और कालू को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. 

इधर मौसम का मिजाज भी ग्रामीणों का इम्तिहान ले रहा था. एक तरफ आसमान से आफत बनकर बरसती बारिश की बूंदें और दूसरी तरफ घने जंगलों से निकलकर बस्तियों में मंडराता मौत का साया. खौफ की काली रात सौंडीडीपा गांव में घटी खौफनाक मंजर ने पूरे इलाके की रूह कंपा दी है. मूसलाधार बारिश के बीच हाथियों के तांडव से लोग अपने मकानों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. पूरा गांव छोटे-छोटे बच्चों को गोद में समेटे, बुजुर्गों का हाथ थामे बारिश में भींगते-बचते घरों से निकलकर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने को मजबूर हैं. 

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल हाथी को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने, लापता ग्रामीण की तलाश कराने तथा प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीण आज सुबह घटना को लेकर आक्रोशित होकर जलडेगा में सड़क जाम भी कर दिए. कोलेबिरा विधायक ने पूरे मामले में वन विभाग को लापरवाह ठहराते हुए मामले को सदन में उठाते हुए मुख्यमंत्री से स्थाई समाधान के मांग करने की बात कही. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.