दर्दनाक हादसा

बहरागोड़ा में सड़क दुर्घटना में दो नौजवानों की मौत. दोनों अपने पिता के थे इकलौते बेटे. परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

ग्रामीणों को दुर्घटना का जानकारी देर से मिली, फायदा उठाते हुए अज्ञात गाड़ी मौके से फरार हो गयी

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बहरागोड़ा में सड़क दुर्घटना में दो नौजवानों की मौत. दोनों अपने पिता के थे इकलौते बेटे. परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के समीप रविवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नौजवान की मौत हो गई. यह सड़क हादसा ने दोनों पिता के एक लौते संतान को छीन लिया है. जानकारी के मुताबिक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव निवास  कृष्णपद महतो के एकमात्र पुत्र पवित्र महतो (19) तथा निमाई महतो के एकमात्र पुत्र हीरो महतो (20) मोटरसाइकिल पर सवार होकर मानुषमुड़िया से अपना घर भादूआ लौट रहे थे. उसी समय जामजुरकी नदी के समीप अज्ञात बहन ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क के दूर जा गिरे. तथा मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गया. उक्त जगह गांव के बाहर होने के नाते हमेशा खाली रहता है इसीलिए ग्रामीणों को जानकारी मिलने में देरी हुई. जब तक ग्रामीणों को दुर्घटना का जानकारी मिलती तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात गाड़ी मौके से फरार हो गया. 

सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा दोनों को उठाकर झाड़ग्राम हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां पर इलाज के दौरान दोनों नौजवान का मौत हो गया. इधर सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर मुखिया राम मुर्मू ने बरसोल पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे. लेकिन पुलिस पहुंचने से काफी देर पहले अज्ञात वाहन मौके का फायदा उठाकर भाग चुका था.

यह भी पढ़ें: घाघरा के जालका मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक अनियंत्रित होने से 23 वर्षीय युवक गंभीर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.