Two youths attacked in a life-threatening assault

धनबाद के कतरास में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर; एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

कतरास थाना क्षेत्र के फुलवार बस्ती में दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में बीसीसीएल कर्मी पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि निर्भय पांडेय भी जख्मी हुए हैं.

By : Vaibhaw Vikram
धनबाद के कतरास में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर; एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

अशोक कुमार/न्यूज11 भारत
बाघमारा/डेस्क:
कतरास थाना क्षेत्र के फुलवार बस्ती में दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में बीसीसीएल कर्मी पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि निर्भय पांडेय भी जख्मी हुए हैं. जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पिंटू यादव को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल भेजा गया है. वहीं, निर्भय पांडेय का एक निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, टोटो पर सवार छड़ीदारडीह बस्ती के कुछ युवकों ने दोनों पर हमला किया. घटना के बाद हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति भी नाराजगी जताई. बाद में स्थानीय मुखिया और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के हस्तक्षेप से लोगों को शांत कराया गया. फिलहाल कतरास थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस हमले के कारणों की पड़ताल कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गोला-बोकारो 4-लेन परियोजना 88% पूरी, ₹1007 करोड़ की भारतमाला परियोजना से झारखंड को मिलेगी नई रफ्तार
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.