अपराध

टंडवा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े सुशी इंफ्रा कंपनी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
टंडवा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े सुशी इंफ्रा कंपनी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

न्यूज11  भारत

टंडवा/डेस्क: चतरा जिले के टंडवा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं. इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू गांव में रविवार दोपहर करीब 2:25 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे. इन अपराधियों ने सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाते हुए लगभग आठ राउंड हवाई फायरिंग की. गोलियों की तड़तड़ाहट से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी टंडवा की ओर तेजी से फरार हो गए. जिस भवन में यह फायरिंग हुई है, वह स्थानीय निवासी जीवन दास का है. इसी मकान के एक हिस्से में पिछले करीब चार सालों से सुशी इंफ्रा के जीएम आर.एस. यादव का पर्सनल दफ्तर चल रहा था, जहां से उत्खनन कार्य का संचालन होता है. दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस को घटनास्थल से 7 से 8 खोखे बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है और नकाबपोश अपराधियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: ब्लू पॉन्ड में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.