न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: चक्रधरपुर–राउरकेला मुख्य रेल मार्ग पर मनोहरपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. युवक का शव अप रेल लाइन से बरामद किया गया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. वहीं, युवक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी भी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें- रिश्वत लेने के आरोपी अमीन गणेश महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 10 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला