नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री पूजा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया इस दौरान जहां सुबह से ही देवरी ,चतरो , नवाडीह,मंडरो,मानिकबाद, असको, नेकपुरा, मकड़िहा, बेड़ोडीह , जरिया बागी,सहित विभिन्न गांवों में स्थित वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाओं का पूजा अर्चना करने को लेकर तांता लगा रहा इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया.
लोगों ने बताया कि अमावस्या तिथि के इस पावन अवसर पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा है. महिलाओं ने बरगद के पेड़ की जड़ में जल, सिंदूर, अक्षत और मौसमी फल अर्पित किए. इसके बाद पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत मोली लपेटकर परिक्रमा की और बांस के पारंपरिक पंखे से हवा झलकर वंश वृद्धि की कामना की पूजा स्थलों पर महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सत्यवान-सावित्री की पौराणिक कथा सुनी. इसके बाद एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लिया और बुजुर्गों के पैर छुए. पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने चने के दाने और वट वृक्ष की कोपल निगलकर अपना व्रत खोला. मौके पर रानी देवी ,मामता देवी, ललिता देवी, नमिता कुमारी, काजल कुमारी,सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रौशन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, किया गया सम्मान