न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र में सास की हत्या और पत्नी को मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले के आरोपी सलमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था, जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की.
बताते चलें पारिवारिक विवाद में सलमान ने अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफ़साना परवीन पर लोहे के रॉड से हमला किया था. इस हमले में आरोपी की सास हकीमन की मौत हो गयी थी, जबकि पत्नी अफ़साना गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. घायल अफ़साना का गंभीर स्थिति में रिम्स में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: रांची: सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर और चावल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार