जुआ अड्डा

हजारीबाग: चौपारण कॉलेज के पीछे जुआ अड्डे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

चौपारण कॉलेज के पीछे स्थित एक मकान में रात के समय कथित रूप से जुआ खेले जाने का वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया.

By : Dipali Kumari
हजारीबाग: चौपारण कॉलेज के पीछे जुआ अड्डे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में अवैध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. चौपारण कॉलेज के पीछे स्थित एक मकान में रात के समय कथित रूप से जुआ खेले जाने का वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया. बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने बनाया और प्रशासन को भेज दिया. 

वीडियो में देर रात एक कमरे में कई लोग ताश के पत्तों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. कमरे में टेबल पर नकद भी रखी दिख रही है. वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि यह मकान पिछले कुछ समय से रात 10 बजे के बाद जुए का अड्डा बन गया है. कॉलेज के पास होने के कारण छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित हैं.

इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर उसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है. इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: गंदगी फैलाने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! 'चारपाई रेस्टोरेंट' पर लगा ₹20 हजार का जुर्माना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.