सोन नदी

पलामू: मूसलाधार बारिश से बढ़ा सोन नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

नदी का जलस्तर बढ़ने से हुसैनाबाद के देवरी, बुधुआ, दंगवार सहित सोन नदी के किनारे बसे अन्य तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.

By : Dipali Kumari
पलामू: मूसलाधार बारिश से बढ़ा सोन नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ने से हुसैनाबाद के देवरी, बुधुआ, दंगवार सहित सोन नदी के किनारे बसे अन्य तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.

लगातार बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव भी तेज हो रहा है. तटीय क्षेत्रों के ग्रामीण नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में परेशानी उत्पन्न होने की आशंका है.
सोन नदी के बढ़ते जलस्तर का असर नदी किनारे खेती करने वाले किसानों पर भी पड़ने की संभावना है.  खेतों में पानी प्रवेश करने की स्थिति में फसलों को नुकसान हो सकता है. वहीं, नदी के आसपास आने-जाने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: महंगाई की मार! सितंबर महीने की शुरुआत में महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए नया रेट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.