न्यूज़11 भारत
हैदरनगर/डेस्क: कोयल और सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनव्वर ने माइकिंग कर ग्रामीणों को सतर्क किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए कोई भी व्यक्ति नदी के तटीय क्षेत्र के नजदीक न जाये.
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपने मवेशियों को भी नदी के किनारे नहीं ले जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: मिड-डे मील के दौरान भर-भराकर गिरी वीरगढ़ा स्कूल की छत