मूसलाधार बारिश

जमशेदपुर: मूसलाधार बारिश से जलजमाव, जाबिर पुल के ऊपर बह रहा पानी, बहते-बहते बचा युवक

आज मंगलवार सुबह एक युवक पानी में बहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे युवक की जान बचाई.

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर: मूसलाधार बारिश से जलजमाव, जाबिर पुल के ऊपर बह रहा पानी, बहते-बहते बचा युवक

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
पूरे कोल्हान में लगातार हो रही है बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. मानगो के वारिस कॉलोनी स्थित जाबिर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. इसी बीच कल मंगलवार देर रात पुल के दोनों ओर की रेलिंग भी टूट गयी. वहीं आज मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से हालात और भी भयावह हो गए हैं. 
आज मंगलवार सुबह एक युवक पानी में बहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे युवक की जान बचाई. स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी-बड़ी नाले नालियां जाम होने की वजह से पानी निकल नहीं पाता. इस वजह से पुल के ऊपर से पानी बहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

इसे भी पढ़ें: पलामू: मूसलाधार बारिश से बढ़ा सोन नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.