के. राजू का पलामू आगमन

हम सबको अपने आप पर गर्व है कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और जननायक राहुल गांधी के सिपाही हैं : बिट्टू पाठक

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के पलामू आगमन पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

By : Ark Sahuliyar
हम सबको अपने आप पर गर्व है कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और जननायक राहुल गांधी के सिपाही हैं : बिट्टू पाठक

​​न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू के पलामू आगमन पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर बिट्टू पाठक ने कहा कि, “हम सबको अपने आप पर गर्व है कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और जननायक  के सिपाही हैं. कांग्रेस ही देश के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम है.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला एक सशक्त संगठन है. कांग्रेस ने हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है. बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं. संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है. पंचायत स्तर तक संगठन जितना मजबूत होगा, कांग्रेस उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष कर सकेगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सकती है. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया.

स्वागतकर्ता 
शमीम अहमद राईन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, शैलेश चंद्रवंशी, सुरेश पाठक, अजय साहू, विद्या सिंह चेरो, देवांग शुक्ला, मिट्ठू खान, राजू सिंह, खुर्शीद आलम, सच्चिदानंद मिश्रा, जतरू उराव, सुमन तिर्की, शंकर पांडे, जितेंद्र पांडे, शमीम अंसारी, उमेश यादव, अभिषेक चौधरी, शशिकांत उपाध्याय, मिंटू पांडे, रेखा देवी, सुनीता देवी, अजिताभ दुबे, छोटू चंद्रवंशी, सोनू सिंह, रामानंद पांडेय, छोटू सिंह, बिपिन यादव, सौरव पाण्डेय, अकील अंसारी, उमेश चंद्रवंशी, पप्पू यादव, रंजीत सिंह, गोपाल प्रसाद, दया सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे. 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.