प्रेसवार्ता

हमारे स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का करेंगे प्रयास - अमित जायसवाल

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पलामू प्रमंडल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रेस वर्ता में कही बात<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हमारे स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का करेंगे प्रयास - अमित जायसवाल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव में पलामू के अमित कुमार जायसवाल ने पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है. चुनाव जीतने के बाद पलामू में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थापना दिवस पर पूरे झारखंड के साथ-साथ गढ़वा, पलामू और लातेहार के सभी व्यापारी भाइयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

उन्होंने आगे कहा कि मेरी एक ही सोच है कि पलामू प्रमंडल में खनिज संसाधन समेत हर प्रकार के साधन उपलब्ध हैं और यहाँ के लोग काम करना चाहते हैं, यही वजह है कि लोग रोजगार के लिए बाहर जाते हैं. इसके बावजूद यहाँ उद्योग जगत स्थापित क्यों नहीं हो पा रहा है, इसे वे गहराई से जानना चाहते हैं. इसमें आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए वे यहाँ के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और उच्च अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करेंगे, 

प्रेस वार्ता के अंत में अमित जायसवाल ने जोर देकर कहा कि व्यापारी भाइयों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसके तहत वे उद्योग जगत और हमारे स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनकी बात को झारखंड चैंबर के पटल पर रखेंगे और वहां से इनका स्थाई समाधान निकालने का पूरा काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत ने मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना को बताया बड़ी शर्त, जनता का भरोसा जीतने को बताया जरूरी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.