Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दी हैं. गर्मी और उमस से तंग जनता अब कूलर और पंखा छोड़ रजाई लेकर बैठी नजर आ रही हैं. खासकर बोकारो, रांची, खूंटी, कोडरमा और जामताड़ा जैसे जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश और वज्रपात ने दस्तक दी हैं. राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में तेज हवा और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया हैं. 

मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए झारखंड के रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान हैं. कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.

तापमान में गिरावट, गर्मी से थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती हैं. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, यह राहत अस्थायी है और इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं.

यह भी पढ़े: एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.