वेल्डिंग मशीन फटी

धनबाद: पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे

मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गये.

By : Dipali Kumari
धनबाद: पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 पाथरडीह कोल वाशरी में आज गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गये. हादसे के बाद वाशरी परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. घायलों में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह दस नंबर निवासी अमर महतो और सुदामडीह निवासी दिलीप यादव शामिल हैं. तीसरे मजदूर के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है.

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर आउटसोर्स एजेंसी आरके कंस्ट्रक्शन के तहत पाथरडीह कोल वाशरी में मेंटेनेंस का काम कर रहे थे. इसी दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक विस्फोट हो गया. मशीन फटने से निकली चिंगारी और गर्म सामग्री की चपेट में आने से तीनों मजदूर झुलस गये. हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की.

दो घायलों को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की जांच कर उपचार शुरू किया. बताया गया कि उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में जलने के निशान हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. तीसरे घायल का इलाज किसी अन्य अस्पताल में चल रहा है. 

हादसे के बाद वाशरी में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. कर्मियों ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान मशीनों की जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की जरूरत बतायी.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.