हाथी का तांडव

गुमला-रांची सीमा पर जंगली हाथी का तांडव: वन विभाग के सदस्य पर हमला करने दौड़ा, बाल-बाल बची जान

हाथी भगाने के लिए पहुंची टीम के एक सदस्य पर अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया.

By : Dipali Kumari
गुमला-रांची सीमा पर जंगली हाथी का तांडव: वन विभाग के सदस्य पर हमला करने दौड़ा, बाल-बाल बची जान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 डेस्क 
गुमला/डेस्क:
गुमला और रांची जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों दो जंगली हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इसी क्रम में बीते शाम पारस डैम के समीप कैरो क्षेत्र में किसानों के खेतों में आये हाथियों को भगाने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हाथी भगाने के लिए पहुंची टीम के एक सदस्य पर अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हालांकि,सदस्य ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए जमीन पर बैठकर हाथी के हमले से खुद को बचाया और मौका मिलते ही वहां से भाग निकला. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों को खेतों से दूर भगाने के लिए टीम के सदस्य मशाल लेकर मौके पर पहुंचे थे.इसी दौरान एक हाथी अचानक उग्र हो गया और टीम के एक सदस्य की ओर हमला करने के लिए दौड़ा.हाथी को अपनी ओर आते देख सदस्य ने घबराने के बजाय तुरंत जमीन पर बैठकर खुद को हाथी की नजर से बचाने का प्रयास किया.इसके बाद जैसे ही हाथी आगे बढ़ सदस्य ने मौका देखकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

घटना के दौरान मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों में भी भय का माहौल उत्पन्न हो गया.कुछ समय के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथी भगाने वाले सदस्य ने समय रहते सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो गंभीर हादसा हो सकता था. बताया जा रहा है कि हाथियों को भगाने के लिए पहुंची टीम रांची जिला वन विभाग से संबंधित है. टीम द्वारा मशाल आदि के माध्यम से हाथियों को आबादी और खेतों से दूर भगाने का प्रयास किया जा रहा था. हालांकि, हाथी के अचानक उग्र होने से टीम के सदस्य को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा. 

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में जंगली हाथी को टीम के सदस्य की ओर आक्रामक तरीके से बढ़ते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में जंगली हाथियों को लेकर भय और बढ़ गया है.ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्रों से दूर करने की मांग की है.साथ ही ग्रामीणों से भी हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उन्हें भगाने के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.