जंगली हाथियों का आतंक

कामडारा में जंगली हाथियों का तांडव: चार घरों को किया क्षतिग्रस्त, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल 

कोंसा पहाड़ टोली में दो जंगली हाथियों ने भारी तबाही मचाई.

By : Dipali Kumari
कामडारा में जंगली हाथियों का तांडव: चार घरों को किया क्षतिग्रस्त, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल 

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 
कामडारा/डेस्क:
गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के कोंसा पहाड़ टोली में सोमवार देर रात दो जंगली हाथियों ने भारी तबाही मचाई. हाथियों ने चार घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज और सामान नष्ट कर दिया. हमले में प्रेमचंद केरकेट्टा (47) और उनकी पत्नी नीलीमा केरकेट्टा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रेमचंद को हाथी ने सूंड से पटक दिया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया. वहीं दीवार गिरने से दबने के कारण नीलीमा की रीढ़ की हड्डी, कंधे और कमर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक इलाज के बाद नीलीमा को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स (RIMS) रेफर किया गया है. घटना में एक 12 वर्षीय बच्ची को भी आंशिक चोटें आई हैं.

घटना की सूचना मिलने पर फॉरेस्टर शेखर सिंह पुरे वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवारों को तत्काल 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की. सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को पटाखे, टॉर्च और फॉरेस्ट हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन, कहा- "आखिर देश में कब रुकेगा ये सब"
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.